एटा जिले के एसपी क्राइम का निधन
लखनऊ यूपी के एटा जिले में एसपी क्राइम राहुल कुमार का निधन हो गया है। वे पंचायत चुनाव के दौरान संक्रमित होने के बाद होम आइसोलेशन में थे। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि वे सुबह व्यायाम कर रहे थे, तभी अचानक गिर पड़े। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिलाधिकारी डॉक्टर विभा चहल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह अस्पताल पहुंचे हैं।बीते मार्च माह में एटा पुलिस ने एक ग्रेजुएट ढाबा संचालक को न्याय दिलाकर SP क्राइम राहुल कुमार चर्चा में आए थे। दरअसल, पुलिस ने ढाबा संचालक समेत 10 लोगों को फर्जी मुठभेढ़ में जेल भेज दिया था। पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाई तो जांच हुई। जांच में मामला फर्जी पाया गया था।
कोई टिप्पणी नहीं