ब्रेकिंग न्यूज

फर्जी वोटिंग को लेकर भिड़े दो गुट, मारपीट के बीच फायरिंग, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार


लखनऊसुल्तानपुर द्वितीय चरण के मतदान में आज पंचायत चुनाव की वोटिंग के दौरान फायरिंग का मामला सामने आया है। मामला कूरेभार थाना क्षेत्र के भटकौली गांव में बने मतदान केंद्र का है। यहां नाबालिग के वोट डालने को लेकर दो गुटों के बीच मारपीट हुई। विवाद इतना बढ़ा की फायरिंग की। जिसमें दो लोगों को गोलियां जा लगीं। घायलों को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच कर छानबीन कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि आज दिनांक 19.04.2021 को समय 02.40 बजे थाना कूरेभार क्षेत्रान्तर्गत ग्राम- भटकौली रामापुर में मतदान केन्द्र के बाहर 50 मीटर दूर प्रथम पक्ष प्रधान प्रत्याशी समर्थक महेश सिंह पुत्र ओमप्रभावत, उम्र- 42 वर्ष व द्वितीय पक्ष प्रधान प्रत्याशी समर्थक शिवम सिंह पुत्र वीरेन्द्र सिंह उम्र- 28 वर्ष, अवधेश सिंह पुत्र रामआजाद सिंह, उम्र- 42 वर्ष के मध्य मतदान केन्द्र पर एक नाबालिग लड़की द्वारा फर्जी वोट डालने के सम्बन्ध में कहा-सुनी शुरू हुई, जिसमें बात बढ़ने पर महेश सिंह द्वारा शिवम सिंह और अवधेश सिंह पर अवैध असलहों से फायर किया गया, जिससे शिवम सिंह कंधे के पास व अवधेश सिंह टांग में गोली लगने से घायल हो गए। इस सूचना पर थाना कूरेभार पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार हेतु अस्पताल भर्ती कराया गया है।मौके पर पुलिस बल मौजूद है व शांत्ति/कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। घटना में शामिल 2 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। अग्रेत्तर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं