उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा, अयोध्या में श्रीराम विश्वविद्यालय की स्थापना होगी
लखनऊ।अयोध्या में भगवान राम की जन्मभूमि पर उनका भव्य मंदिर का निर्माण जारी है। मंदिर परिसर में नींव की खुदाई का काम 60% तक पूरा हो चुका है। अप्रैल से राम मंदिर की बुनियाद की भराई का काम शुरू हो सकता है। इस बीच रविवार को उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने अयोध्या पहुंचकर निर्माण कार्यों का जाएगा लिया। दिनेश शर्मा ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम विश्वविद्यालय की स्थापना होगी। विश्वविद्यालय में रामायण और रामचरितमानस पर शोध होगा।इससे पहले डॉक्टर दिनेश शर्मा ने हनुमानगढ़ी व रामलला मंदिर में दर्शन-पूजन किया। दिनेश शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में मंदिर निर्माण की सभी बाधाएं दूर हुई हैं। मंदिर ट्रस्ट तेजी से निर्माण कार्य करा रहा है। मंदिर निर्माण का काम देखकर मैं धन्य हुआ हूं। तय समय में मंदिर बनेगा। राम जन्मभूमि से निकलने के बाद उप मुख्यमंत्री जयपुरिया स्कूल के कार्यक्रम में शामिल हुए। उसके बाद अयोध्या महोत्सव के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए।
कोई टिप्पणी नहीं