प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री को लगी कोविड-19 टीके की पहली डोज
लखनऊ।प्रदेश में कोविड-19 टीकाकरण का अभियान जारी है। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने सिविल हॉस्पिटल हजरतगंज में को-वैक्सीन का पहला टीका लगवाया। इसके अलावा शिक्षाविद व सीएमएस स्कूल के संस्थापक जगदीश गांधी ने टीका लगवाया जबकि डीएम लखनऊ अभिषेक प्रकाश को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई।सिविल अस्पताल हजरतगंज पहुंचकर को वैक्सीन लगवाने के बाद स्वास्थ मंत्री ने वैक्सीन को सुरक्षित बताया। वैक्सीनेशन के बाद 15 मिनट तक सिविल में बैठ स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह बोले सभी को वैक्सीन लगवाना चाहिए किसी भी तरीके का कोई भी भ्रम नहीं पालना चाहिए पूरी तरह सुरक्षित है। हर ज़िले में केंद्र बना कर महिलाओं को भी टिका लगवाया जाएगा। महिलाओं को टीका लगाने के महिला कर्मी रहेंगी।ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज कराकर टीकाकरण कराया जा सकता हैं।
कोई टिप्पणी नहीं