साल भर में 112 UP ने घरेलू हिंसा में 3,27,833 पीड़ित महिलाओं तक मदद पहुंचाया
लखनऊ।प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में नारी सुरक्षा सम्मान और स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत 17 अक्टूबर 2020 से 28 फरवरी 2021 तक 1,21,509 महिलाओं को सहायता पहुंचाई गयी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए मिशन शक्ति कार्यक्रम शुरू किया गया है। साल भर में 112 UP ने घरेलू हिंसा में 3,27,833 पीड़ित महिलाओं तक मदद पहुंचाया है। महिलाओं में सुरक्षा का भाव उत्पन्न करने के लिए पूरे प्रदेश 300 महिला PRV 112 UP की ओर से संचालित की जा रही है।मिशन शक्ति के तहत विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रदेश भर की महिलाओं को सुरक्षित माहौल देना 112 UP का मुख्य उद्देश्य है। रात में अकेली महिला को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए महिला स्कार्ट की सुविधा शुरू की गयी है। गांव हो या शहर कोई भी महिला रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक इस सुविधा का लाभ ले सकती हैं। एक वर्ष में 518 महिलाओं ने इस सुविधा का लाभ उठाया है।उधर बुज़ुगों में सामाजिक सुरक्षा का भाव उत्पन्न करने के उद्देश्य से ‘सवेरा’ योजना के तहत 1,70,296 महिलाओं का पंजीकरण किया गया है। महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए 112 UP द्वारा जिलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। प्रदेश भर में 112 UP की 4500 PRV रात-दिन प्रदेश में आम जनमानस की सुरक्षा के लिए तत्पर हैं।
कोई टिप्पणी नहीं