ब्रेकिंग न्यूज

यूपी सबसे अधिक कोविड टीकाकरण करने वाला प्रदेश


लखनऊ। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य  अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,29,192 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 2,83,40,622 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 169 नये मामले आये हैं। प्रदेश में 4,629 कोरोना के एक्टिव मामलों में से 1284 लोग होम आइसोलेशन में हैं, अब तक कुल 3,52,830 लोग होम आइसोलेशन में थे जिसमें से 3,51,546 लोग होम आइसोलशन की अवधि पूर्ण कर लिये हैं। उन्होंने बताया कि निजी चिकित्सालयों में 403 लोग ईलाज करा रहे हैं। प्रदेश में ई-संजीवनी के माध्यम से 24 घंटे में 4,830 लोगों ने तथा अब तक कुल 4,75,879 लोगों ने चिकित्सीय परामर्श लिया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में विगत 24 घण्टों में 263 तथा अब तक कुल 5,87,661 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। प्रदेश में रिकवरी रेट 97.78 प्रतिशत है। प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,84,733 क्षेत्रों में 5,10,551 टीम दिवस के माध्यम से 3,14,26,232 घरों के 15,26,37,514 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।श्री प्रसाद ने बताया कि आज प्रदेश में 1580 से अधिक स्थानों पर 79,047 स्वास्थ्य कर्मियों का कोविड वैक्सीनेशन का टीकाकरण किया गया। 5 फरवरी को छूटे हुए स्वास्थ्य कर्मी का टीकाकरण किया जायेगा। 5 फरवरी को ही फ्रंट लाइन कर्मियों के भी कोविड वैक्सीनेशन का कार्य किया जायेगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सबसे अधिक कोविड टीकाकरण करने वाला प्रदेश है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन अवश्य करें।

कोई टिप्पणी नहीं