महिला सहकर्मी को गोली मारने के बाद सिपाही ने खुद को किया शूट
लखनऊ।अमरोहा में सनसनीखेज मामला सामने आया है। रविवार को यहां एक सिपाही ने महिला सिपाही के सीने में तमंचे से गोली मार दी। इसके बाद खुद को भी शूट कर लिया। दोनों को गंभीर हालत में साईं अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां महिला सिपाही ने दम तोड़ दिया। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरनगर जिले की रहने वाली महिला सिपाही की गजरौला थाने में तैनाती है। वह अवंतिका नगर कॉलोनी में किराए के मकान में रहती है। रविवार की शाम छह बजे सैदनगली थाने की पीआरबी 112 में तैनात सिपाही मनोज ढल महिला सिपाही के घर पहुंचा। जहां उसने विवाद के बाद महिला सिपाही के सीने में गोली मार दी। इसके बाद खुद को गोली मार ली।फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने दोनों को साईं अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन महिला सिपाही की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Post Comment
कोई टिप्पणी नहीं