ब्रेकिंग न्यूज

अमर शहीद खुदीराम बोस जयंती एव संस्था का वार्षिकोत्सव हर्सोल्लास के साथ संपन्न


सुलतानपुर । जिले के तिकोनिया पार्क में अमर शहीद खुदीराम  बोस जयंती एव संस्था का वार्षिकोत्सव हर्सोल्लास से मनाया गया।  परोपकार हर व्यक्ति में होना चाहिए। व्यक्ति से व्यक्ति समाज से समाज को जोड़िए कोई समाज घृणा से नही चल सकता। यह बातें वरिष्ठ पत्रकार बृजेश मिश्र ने कही।आजाद समाज सेवा समिति के 25वें वार्षिकोत्सव में वे बतौर अतिथि पधारे थे। शहीद खुदीराम बोस की जयंती अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत शहीद खुदीराम के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। संस्था सदस्यों द्वारा जुटाए गए एक हजार रजाई, 40 सिलाई मशीन, 13 ठेला रिक्शा भी जरूरतमंद लोगों को निशुल्क दिया गया। मुख्य अतिथि श्री मिश्र यहाँ  समाजसेवा से इतर किसान, मीडिया, जनता, सियासतदानों पर भी खुलकर बोले। उन्होंने सवाल उठाए कि क्या किसानों की बात नही करनी चाहिए मीडिया को? आज किसानों से बड़ा कौन राष्ट भक्त है, जो 70 साल से घाटे का सौदा करके हमें आपको अनाज दे रहा है। कोरोना महामारी का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कुत्ता की सुई जब नही मिल पाती तो कोरोना का इलाज कैसे होगा। समाज खुद जागरूक हो। पत्रकार बृजेश मिश्र ने लोगो से आह्वान किया कि नई पीढ़ी को संस्कार दीजिए। उन्हें गलत का विरोध करना सिखाएं। वोट के समय जो जाति की बात करे वह देश का दुश्मन है। वोट मुद्दों पर पड़ना चाहिए। उन्होंने सोचिए, समझिए, बेहतर विकल्प चुनिए का सुझाव देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी तय करिये। उनसे सवाल करिये। लोकतंत्र में ये आपको अधिकार संविधान देता है। हम आपकी आवाज हैं। आप भी हमारा उत्साहवर्धन कीजिए। आप पार्टी के सांसद एवं संस्था के संस्थापक संजय सिंह ने कहा कि खुदीराम बोस भारत की धरती के वह महान क्रांतिकारी थे,जिन्होंने कम उम्र में ही ऐतिहासिक कार्य किया। सांसद श्री सिंह ने सुल्तानपुर से अपने सामाजिक एवं राजनीतिक सफर का भी जिक्र करते हुए समाजसेवा दौरान जिले से मिले स्नेह के प्रति आभार भी जताया।  मुख्य वक्ता कमलनाथ पांडेय ने कहा कि सेवा धर्म से बड़ा कोई धर्म नही है। किसी दुखियारे की आसूं पोछना ही सच्ची सेवा राम भक्ति है। राम राज का मतलब रामराज्य ये कैसा रामराज्य जहाँ हर कोई दैहिक दैविक भौतिक कष्ट से जूझ रहा। पूर्व विधायक अनूप संडा ने कहा कि सेवा से जो सुकून मिलता है उसे वर्णित नही किया जा सकता। करतार केशव यादव ने कहा कि संजय ऐसे है जो कोई पल बर्बाद नही करते उनकी सफलता का यही राज है। शहीदों की अर्थी उठे... उस घड़ी तुम हमें भूल जाना नही...गीत के जरिये उन्होंने शहीदों को याद किया।  कार्यक्रम में दिल्ली से आप विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी, केएनआई के प्राचार्य डॉ राधेश्याम सिंह, पूर्व मंत्री मुईद अहमद, राष्ट्रीय क्षत्रिय एकता मंच के शशि सिंह, डॉ डीएस मिश्र ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर जिला सुरक्षा संगठन के अध्यक्ष बलदेव सिंह,सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो.राम सहाय यादव ,शकील अहमद,डॉ सुधाकर सिंह,रिजवान पप्पू,भाजपा नेत्री पूजा कसौधन सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग भी मौजूद रहे।  अध्यक्षता कर रहे संस्था संरक्षक एमएलसी शैलेंद्र सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि संस्था द्वारा किए जा रहे कार्य के लिए संस्था संस्थापक सांसद संजय सिंह व अन्य सदस्यों की सराहना करते हुए शहीदों की स्मृतियों को ताजा करने का अनूठा उदाहरण बताया। इस मौके पर दो महिलाओं को उनके विशेष योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया। जिसमें मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित मेजर अविनाश सिंह की पत्नी कैप्टन शालिनी सिंह को मुख्य अतिथि द्वारा शाल, मोमेंटो, पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। एवं देश में महिला वर्ग की टॉपर आईएएस प्रतिभा वर्मा की मां ने यह सम्मान ग्रहण किया।कोरोना महामारी संक्रमण के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल पर आने वाले लोगो को मास्क वितरण किया गया और सेनिटाइज भी कार्यकर्ताओं द्वारा बराबर किया जा रहा था। संचालन संस्था अध्यक्ष अशोक सिंह ने किया।संस्था  संरक्षक माशूक अली,अध्यक्ष अशोक सिंह, महामंत्री सराफत खान ,प्रवक्ता निजाम खान,कोषाध्यक्ष श्याम नारायण पाण्डेय,दिलीप सिंह,मकसूद अंसारी,मुहम्मद अहमद,अनिल सिंह ,प्रभात मालवीय,शैलेश वर्मा,उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष दिलीप पाण्डेय, अशोक उपाध्याय, धर्मेंद्र सिंह बब्लू, रिजवान अहमद पप्पू,रमेश सिंह टिन्नू,मकबूल इडरिशी,डॉ सुशील सिंह,डॉ आशुतोष श्रीवास्तव, डॉ आशीष द्विवेदी,इमरान खान आदर्श सिंह,अनीता सिंह,दीपक शर्मा,बबलू तिवारी, सुमिट यादव, अमोल बाजपेयी,आशीष मिश्र,मयंक पाण्डेय,ओम प्रकाश गौड़, विपिन  गुप्ता,सुरेश सोनी,युनुस,आदि लोग उपस्थिति रहे।

कोई टिप्पणी नहीं