ब्रेकिंग न्यूज

जिलाधिकारी ने धान क्रय केन्द्र पारसपट्टी का किया निरीक्षण


सुल्तानपुर। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने धान क्रय केन्द्र पारसपट्टी का आकास्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय क्रय केन्द्र प्रभारी उपस्थित पाये गये। उन्होंने केन्द्र प्रभारी से धान क्रय सम्बन्धी अभिलेखों का भी निरीक्षण कर सत्यापन किया। जिलाधिकारी श्री गुप्ता ने केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया कि सेन्टर पर जनरेटर की व्यवस्था व्यवस्थित रहे, ताकि विद्युत बाधित होने पर धान क्रय में व्यवधान न हो। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति किये जाने हेतु धान क्रय में तेजी लायी जाय। उन्होंने केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया कि मानक के अनुरूप कृषकों से धान की खरीद की जाय। उन्होंने केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया कि धान क्रय में तेजी लायें।जिलाधिकारी को धान क्रय केन्द्र प्रभारी ने अवगत कराया कि केन्द्र का लक्ष्य 950 मै0 टन है, जिसके सापेक्ष 786.025 मै0 टन धान 174 किसानों से क्रय किया गया है और अभी भी लगभग 10 किसानों के ट्रैक्टर ट्राली केन्द्र के पास खड़े हुए हैं, जिनसे क्रमशः खरीद की जा रही है। जिलाधिकारी ने केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया कि सभी किसानों का नियमानुसार धान की खरीद की जाय और किसानों को क्रय केन्द्र पर किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न होने पाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स, धान क्रय केन्द्र प्रभारी पारसपट्टी सत्य देव दूबे आदि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं