ब्रेकिंग न्यूज

गायब दूल्हा की पेड़ पर लटकी मिली लाश


खनऊ। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में शादी के अगले ही दिन रहस्यमय तरीके से सिसैइया साहब (गांव के प्रधान) दूल्हा अचानक गायब हो गए। शादी की पहली रात को घर से गायब दूल्हे की लाश शनिवार शाम को पेड़ से लटकी मिली। परिजन दो दिनों से उन्हें खोज रहे थे। घटना के बाद परिजनों में मायूसी हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर शव नहीं उतारने दिया। गांव सिसइया साहब के परमाल सिंह यादव का बिलसंडा रामनगर कॉलोनी में मकान है। नौ दिसम्बर को उनके छोटे बेटे लोकेन्द्र की शादी हुई। लोकेन्द्र ग्राम प्रधान थे।
शादी के अगले ही दिन रहस्यमय तरीके से गायब हुआ दूल्हा अधिक जानकारी के लिए पढ़ें

 बारात शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र के गांव नरेन्द्रपुर के महेन्द्र पाल की बेटी सरला से हुई। दस दिसंबर को लोकेन्द्र दुल्हन लेकर घर आ गये। इसी रात को करीब 11 बजे के आसपास फोन से बात करने के बाद प्रधान घर से बाहर निकले। सीसीटीवी फुटेज में उन्हें देखा गया। उसके बाद से वह गायब थे। परिजन मैनपुरी,  शाहजहांपुर से लेकर तमाम रिश्तेदारी में खोज रहे थे। बड़े भाई जोगेन्द्र की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। सीडीआर निकलवाई। तीसरे दिन दोपहर तक कुछ पता नहीं चला तो पुलिस ने घर पहुंचकर दुल्हन से भी बात की। कई नंबरों का सीडीआर निकलवाया। परिजन और गांववाले प्रधान को खोज रहे थे। शनिवार शाम को घर से करीब दो किमी. की दूरी पर बिहारीपुर गांव में एक खेत से प्रधान की लाश पेड़ से लटकी मिली। कुछ ही देर में शिनाख्त हुई तो हजारों की तादायत में लोग मौके पर उमड़ पड़े। इंस्पेक्टर बिरजाराम भी पीछे से फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गये।

कोई टिप्पणी नहीं