ब्रेकिंग न्यूज

अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान,अब किसी बड़े दल से गठबंधन नहीं


 लखनऊ। दिवाली पर शनिवार को अखिलेश यादव ने कहा कि 2022 में पार्टी सिर्फ छोटे-छोटे दलों से गठबंधन करेगी। किसी बड़ी पार्टी से गठजोड़ नहीं होगा। अखिलेश ने यह भी कहा कि, आगामी विधान सभा चुनाव में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया को भी एडजस्ट करेंगे और यदि सरकार बनी उनके नेता शिवपाल को कैबिनेट मंत्री भी बना देंगे। जसवंतनगर से विधान सभा की सीट भी छोड़ देंगे अखिलेश यादव दिवाली मनाने के लिए सैफई पहुंचे हैं। यहां सिविल लाइन आवास पर प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बसपा के तीन पूर्व जिला अध्यक्ष लाखन सिंह जाटव, जितेंद्र दोहरे, राघवेंद्र गौतम, बसपा की भाईचारा कमेटी के पूर्व विधानसभा प्रभारी वीरू भदौरिया, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष कीरत सिंह पाल, वामसेफ के पूर्व जिलाध्यक्ष सर्वेश गौतम समेत सैकड़ों लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।अखिलेश यादव ने हाल ही में आए बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों पर भी प्रतिक्रया दी। कहा कि, लोकतंत्र में इतना बढ़ा धोखा किसी के साथ नहीं हुआ होगा, जितना भाजपा ने वहां के लोगों के साथ किया है। अखिलेश ने एनडीए पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि, महागठबंधन को बेईमानी से हराया गया है। 2022 में सपा की रणनीति क्या होगी? इस सवाल का जवाब अखिलेश यादव ने कुछ हल्के अंदाज में दिया। कहा कि इसका हम खुलासा नहीं करेंगे/ 

कोई टिप्पणी नहीं