ब्रेकिंग न्यूज

श्रमिक शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु श्रम विभाग में कराएं अपना पंजीकरण

 


सहायक श्रम आयुक्त ने बताया कि  उत्तर प्रदेश के सभी सीएससी केंद्रों के माध्यम से उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के सचिव  अरविंद चौहान  ने उत्तर प्रदेश के सभी श्रमिकों को फेसबुक लाइव के द्वारा संबोधित किया। जिसमें सचिव ने श्रमिकों हेतु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई सभी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया।  सचिव ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिकों हेतु काफी सारी कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिसकी जानकारी ना होने के अभाव में वह इसका लाभ प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पंजीकृत श्रमिकों हेतु कुछ विशेष योजनाएं जैसे गर्भवती महिला श्रमिक हेतु अनुदान, श्रमिकों के मेधावी छात्रों हेतु प्रोत्साहन अनुदान, श्रमिकों की पुत्री विवाह हेतु अनुदान, श्रमिकों की मृत्यु अथवा चिकित्सा अनुदान, आदि बहुत सी योजनाएं श्रमिकों के कल्याण हेतु चलाई जा रही हैं साथ ही साथ बताया कि श्रमिकों के बच्चों हेतु आवासीय विद्यालय चलाए जा रहे हैं जहां श्रमिकों के बच्चे निशुल्क शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं श्रमिकों के कौशल विकास के लिए भी योजनाएं संचालित की गई हैं जिससे श्रमिक अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं। जनपद अमेठी के सीएससी जिला प्रबंधक उमाशंकर त्रिपाठी/चंदन पांडे व श्रम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में कुल 200 सीएससी केंद्र तथा कार्यालय सहायक श्रम आयुक्त अमेठी में भी श्रमिकों को बुलाकर इस कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट दिखाया गया, जिसमें ज्यादा से ज्यादा संख्या में श्रमिक मौजूद हुए और उन्हें इन योजनाओं के लाभ प्राप्त करने हेतु श्रमिक पंजीकरण कराने की सलाह दी गई।

कोई टिप्पणी नहीं