ब्रेकिंग न्यूज

यूपी में कोविड-19 रिकवरी रेट 94.01 प्रतिशत


लखनऊ।प्रदेश के प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य  अलोक कुमार ने कहा कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,52,651 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 1,66,84,729 सैम्पल की जांच की गयी है।  प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 2267 नये मामले आये हैं। प्रदेश में 22,949 कोरोना के एक्टिव मामले हैं।  प्रदेश में अब तक कुल 4,75,175 कोविड-19 से ठीक होकर पूर्ण उपचारित हो चुके है। प्रदेश में कोविड-19 रिकवरी रेट 94.01 प्रतिशत हो गया है। उन्होंने बताया कि आज आर0टी0पी0सी0आर0 के माध्यम से 67,077 कोविड-19 की टेस्टिंग की गयी है। उन्होंने कहा कि त्योहारों के अवसर पर लोगों को विशेष सर्तकता बरतने की आवश्यकता है। ई-संजीवनी के माध्यम से 24 घंटे में 2,131 चिकित्सीय परामर्श लिए है। अब तक कुल 2,04,380 लोग चिकित्सीय परामर्श ले चुके है

कोई टिप्पणी नहीं