ब्रेकिंग न्यूज

दो सहेलियों का शव पेड़ से लटकता मिला

                                                                     


 बहराइच । रविवार की शाम दो किशोरियों के शव पेड़ से लटके मिले। मामला रामगांव थाना क्षेत्र के धर्मनपुर गांव  जनपद बहराइच का है। ग्रामीण हत्या के बाद शवों को पेड़ से लटकाने की आशंका जता रहे हैं। मृतक लड़कियां आपस में सहेलियां थीं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी अभय सिंह ने बताया कि धर्मनपुर गांव निवासी लक्ष्मी (17 साल) और प्रेमा (15 साल) सहेलियां थीं। रविवार शाम दोनों एक साथ घरों से बाहर निकली थीं। लेकिन करीब आधे घंटे के बाद गांव के बाहर एक गूलर के पेड़ से दोनों के शव लटके हुए पाए गए। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस व परिवारों को दी।एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार, महसी सीओ शंकर प्रसाद इलाकाई पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पेड़ से दोनों किशोरियों का शव उतारा गया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाया है। पुलिस ने पीड़ित परिवार वालों से पूछताछ की है। हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर पुलिस पड़ताल कर रही है 

कोई टिप्पणी नहीं