ब्रेकिंग न्यूज

9 पूर्वांचल एक्सप्रेस वे कर्मियों सहित 20 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव


सुलतानपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 सीबीएन त्रिपाठी ने अवगत कराया है कि 16 जुलाई, 2020 को वीरबल साहनी इंस्टीट्यूट ऑफ पेलियोबाटनी लैब लखनऊ को प्रेषित कोविड-19 के 430 सैम्पल्स की रिपोर्ट आज प्राप्त हुई है, जिसमें से 410 निगेटिव तथा 20 व्यक्ति कोविड-19 पाजिटिव पाये गये हैं। कोरोना पाजिटिव पाये गये व्यक्तियों में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे कैम्प-1 में ग्राम अरवल कीरी करवत कूरेभार सुलतानपुर में  कार्यरत 09 कर्मी में कोविड-19 की पुष्टि हुई है जो पूर्व में कोविड-19 पाजिटिव आये व्यक्ति के सम्पर्क में आये थे। बाटागली मेजरगंज सुलतानपुर की एक 22 वर्षीय महिला की डिलीवरी 16 जुलाई, 2020 को जिला महिला चिकित्सालय में हुई थी, जिसका सैम्पल 16 जुलाई को लिया गया था। उक्त महिला में कोविड-19 की पुष्टि हुई है। बघराजपुर कैलाश मैरिज हाल के पास ओम नगर सुलतानपुर की एक 25 वर्षीय महिला कोविड-19 की पुष्टि हुई है। ग्राम बहेलिया दूबेपुर सुलतानपुर की एक गर्भवती महिला में कोविड-19 की पुष्टि हुई है। रूहट्टा गली सुलतानपुर की एक 45 वर्षीय महिला में कोविड-19 की पुष्टि हुई है। पुलिस चौकी के पास गभडि़या सुलतानपुर के एक 50 वर्षीय व्यक्ति में कोविड-19 की पुष्टि हुई है। मेजरगंज सुलतानपुर के 35 वर्षीय व्यक्ति में कोविड-19 की पुष्टि हुई है। चुनहा, साकेत हास्पिटल की गली करौदिया सुलतानपुर के एक 45 वर्षीय व्यक्ति में कोविड-19 की पुष्टि हुई है। शास्त्री नगर सुलतानपुर के एक 51 वर्षीय व्यक्ति में कोविड-19 की पुष्टि हुई है। ग्राम कछावन पोस्ट धम्मौर दूबेपुर में एक 35 वर्षीय व्यक्ति में कोविड-19 की पुष्टि हुई है। चौक कोतवाली नगर सुलतानपुर के एक 35 वर्षीय व्यक्ति में कोविड-19 की पुष्टि हुई है, जो पूर्व में कोविड-19 पाजिटिव आये व्यक्ति के सम्पर्क में आये थे। ग्राम शिवगढ़ लम्भुआ सुलतानपुर के एक 35 वर्षीय व्यक्ति में कोविड-19 की पुष्टि हुई है, जो पूर्व में लम्भुआ में आये कोविड-19 पाजिटिव आये व्यक्ति के सम्पर्क में आये थे। कोविड केयर सेन्टर केएनआईटी सुलतानपुर से 2 व्यक्ति को पूर्ण स्वस्थ होने के उपरान्त डिस्चार्ज किया जा रहा है। मास्क लगायें, सामाजिक दूरी बनाये रखें और स्वस्थ रहें। 

कोई टिप्पणी नहीं