मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा के दृष्टिगत डीएम सीताकुण्ड घाट विसर्जन स्थल का किया निरीक्षण
सुल्तानपुर जिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह के साथ में मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा के दृष्टिगत की गई तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं हेतु सीताकुंड घाट स्थित मूर्ति विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया । इस दौरान विसर्जन स्थल पर सुरक्षा, यातायात, भीड़ प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।ताकि मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सके। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने, कानून-व्यवस्था पर सतत निगरानी रखने तथा संवेदनशील स्थलों एवं मार्गों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए, ताकि शोभायात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो सके। इस दौरान सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं