ब्रेकिंग न्यूज

सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों की प्रगति की डीएम ने की समीक्षा


सुल्तानपुर जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता व मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के माध्यम से जनपद में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं एवं विभागीय कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद स्तरीय अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।  बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने अवगत कराया कि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग में उल्लेखनीय सुधार हुआ है तथा जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी  की जनपद की रैंकिंग में हुये सुधार के लिये सराहना की तथा अगली बैठक में हमें जनपद को प्रथम रैंक पर लाने की दिशा में हमें अपनी कार्ययोजना बनानी होगी। पं० दीनदयाल उपाध्याय सोलर लाइट योजना के अंतर्गत लक्ष्य के सापेक्ष 100 प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त होने पर संतोष व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि स्थापित सोलर लाइटों के रखरखाव की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना पर उन्होंने कहा कि योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि अधिक से अधिक नागरिक इसका लाभ उठा सकें। कृषि रक्षा रसायन कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना एवं अन्य कृषि योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र किसान तक पहुंचे तथा कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रहे। विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि खराब ट्रांसफार्मरों को जल्द बदलना सुनिश्चित किया जाए। अधिशासी अभियंता ने बताया कि विद्युत बिल संशोधन हेतु प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध किया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी  ने अवगत कराया कि प्रधानमंत्री आवास योजना में जनपद को ‘ए’ रैंक प्राप्त हुई है। जिलाधिकारी  ने निर्देश दिया कि शेष आवासों का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया जाए। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने एम्बुलेंस सेवाओं की नियमित फिटनेस जांच, ऑक्सीजन एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह एम्बुलेंसों का निरीक्षण किया जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद में संचालित चारों मोबाइल मेडिकल यूनिट सुचारु रूप से कार्यरत हैं। जिलाधिकारी ने रैंकिंग में सुधार करने हेतु निर्देश दिया । जल जीवन मिशन की समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि प्रगतिशील परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पहले पूरा किया जाए। साथ ही नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। मुख्य विकास अधिकारी  रैंकिंग सुधारने हेतु निर्देशित किया।लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ने बताया कि नई सड़कों का निर्माण एवं मरम्मत कार्य भी निरंतर जारी है। उन्होने मरम्मत को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिये। मुख्य विकास अधिकारी ने उनको अगली बैठक से पूर्व रैंकिंग सुधारने हेतु निर्देशित किया । उद्योग विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने बैंकों को योजनाओं के क्रियान्वयन में पूर्ण सहयोग देने तथा प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने उपायुक्त उद्योग को स्पष्टीकरण जारी करने हेतु निर्देशित किया । जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था पर्यटन विकास निगम, सीएण्डडीएफ को जल्द कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया ।बैठक में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभाग ई-ऑफिस को लागू करें। बगैर ई-ऑफिस के कोई भी फाइल नहीं ली जायेगी तथा साथ ही फिजिकल फाइल भी मेनटेन करें। पत्र को प्रेषित करने से पहले उसे ध्यान से जरूर पढ़ लें। उन्होने निर्देशित किया कि सभी विभाग अगले 03 माह में कुछ इनोवेटिव करें, जिससे लोगों के जीवन में परिवर्तन आये। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारी अभी से दुर्गापूजा का निरीक्षण करते रहें। किसी प्रकार की अप्रिय घटना से बचने के लिये सभी सावधानियों को बरतें।जिलाधिकारी ने साइंस पार्क की समीक्षा भी की  उन्होने निर्देशित किया कि ऐसा पार्क बनाया जाये कि जिसमें बच्चों के विज्ञान से सीखने वाली सभी चीजें उपस्थित हों। उसमें एक रोबाटिक लैब बनायें जिससे बच्चें क्रियाशील हों।  जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि शासन द्वारा निर्धारित प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करते हुए योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया जाए। उन्होंने विभागीय रैंकिंग में सुधार, कार्यों की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता पर विशेष ध्यान देने तथा जवाबदेही तय करने के निर्देश दिये गये। उन्होनें जनकल्याणकारी योजनाओं से जरूरतमंदों को जोडे़ें तथा उनके जीवन में परिवर्तन लायें। सभी अधिकारी अपने विभागीय कार्यों को टालें नहीं उनको समयबद्ध पूर्ण करने हेतु प्रयास करें तथा अपनी जिम्मेदारी को समझते हुये समय को ध्यान में रखते हुये अपनी सोच को क्रियेटिव करें।

कोई टिप्पणी नहीं