ब्रेकिंग न्यूज

सीडीओ की अध्यक्षता में लम्भुआ तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस, 329 शिकायतें प्राप्त, 27 का मौके पर निस्तारण


सुल्तानपुर शासन के निर्देशानुसार माह जुलाई के तृतीय शनिवार को तहसील लम्भुआ सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याओं और शिकायतों के साथ पहुंचे। सीडीओ ने एक-एक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जन शिकायतों का निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता पर किया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा शिकायतकर्ता की पूर्ण संतुष्टि सुनिश्चित की जाए।भूमि विवाद से संबंधित मामलों पर विशेष जोर देते हुए सीडीओ ने राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर निरीक्षण करने और आपसी समन्वय से विवादों का निष्पक्ष एवं त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए।सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 329 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 27 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर राहत प्रदान की गई, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी लम्भुआ प्रीती जैन सहित जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे और विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।इसी क्रम में जनपद की अन्य सभी तहसीलों में भी सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया, जहां आमजन की समस्याएं सुनी गईं। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को समय पर न्याय और राहत मिल सके।

कोई टिप्पणी नहीं