ब्रेकिंग न्यूज

सुल्तानपुर निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, तीन की मौत


सुल्तानपुर सोमवार की रात निर्माणाधीन मकान की छत का एक हिस्सा ढह गया। मलबे के नीचे छह से अधिक मजदूर दब गए। इनमें से किसी तरह चार को निकाला गया। जिनकी हालत गंभीर है। अन्य लोगों के लिए राहत व बचाव कार्य जारी है।हादसा लंभुआ कोतवाली के धरियामऊ गांव में हुआ। वहां मनोज कुमार गुप्ता के निर्माणाधीन मकान पर छह की ढलाई की जा चुकी थी।

मिक्सर मशीन खोलते समय शटरिंग अचानक खिसक गई। इसके चलते छत का एक हिस्सा ढह गया। ऐसे में छत के ऊपर जो मजदूर थे वे नीचे गिर गए। जो नीचे थे वे मलबे में दब गए।हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। ग्रामीण एकत्र हुए और पुलिस को बताया। ग्रामीणों और पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। चार मजदूरों को शीघ्र निकाल लिया गया जबकि अन्य के निकालने के लिए खोदाई मशीन की मदद ली गई।

जिलाधिकारी 
कुमार हर्ष, पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह, उपजिलाधिकारी लंभुआ गामिनी सिंगला व अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।घायल चार मजदूरों को लंभुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।जहां से गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज के अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल लाए गए मजदूर अफसर अली के अनुसार छत पड़ चुकी थी। लगभग पांच मजदूर ऊपर थे और तीन-चार नीचे थे।
मिक्सर मशीन खोली जा रही थी। तभी छत की शटरिंग खिसक गई। ऐसे में छत का एक हिस्सा गिरा। शटरिंग करने वाले पांच लोग थे।मिक्सचर मशीन के साथ 12 लोग थे। जिसमें से लगभग सात-आठ लोग घायल हैं।

करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद एक मजदूर अरुण चौहान पुत्र काशी राम (25 ) निवासी सूर्यभान पट्टी लंभुआ को मलबे से निकाल कर रात 10:45 पर लंभुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया है। इसी दौरान अयोध्या से पहुंची एसडीआरएफ टीम ने रात 12:30 बजे मजदूर आनंद (23) पुत्र गिरिजा शंकर निवासी अर्जुनपुर लंभुआ का शव मलबे से निकाला। इसके कुछ ही समय बाद उसके भाई विक्रम (20) और हिमांश (22) का शव भी मलबे से बाहर आया। स्थानीय लोगों के अनुसार शव घटनास्थल पर मसाले के चलते जम गया था। जिसे काफी जद्दोजहद के बाद निकाला जा सका है।


कोई टिप्पणी नहीं