ब्रेकिंग न्यूज

हल्की बारिश ने बढ़ाई ठंड


लखनऊ यूपी 
के लोगों को अभी ठंड से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। आने वाले दिनों में ठंड और कोहरे का अधिक प्रभाव पड़ने वाला है।मौसम विभाग ने  12 जनवरी को एक बार फिर चेतावनी जारी की है। IMD की तरफ से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक  पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के बौछारे पड़ने का पूर्वानुमान है।वहीं अब ठंड का असर लोगों की दिन चर्या पर भी पड़ता नजर रहा है। जहां एक तरफ ठंड से लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है तो वहीं कोहरे की वजह से ट्रेन भी तय से समय से देरी से चल रही हैं।मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए एक बार फिर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर आज घन कोहरा छाए रहने की संभावना है।जबकि पश्चिमी  उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं ओला वृष्टि होने की संभावना मौसम विभाग ने जाहिर की है।मौसम विभाग ने बताया कि अधिकतम तापमान में 2 डिग्री से सेल्सियस से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है।इसके अलावा न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री से सेल्सियस से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है।IMD ने उत्तर प्रदेश के महराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गाजिपुर, जौनपुर, वाराणसी, संत रविदास नगर, चंदौली, मिर्जापुर, सुल्तानपुर,प्रयागराज और सोनभद्र के लिए अलर्ट जारी किया है।

कोई टिप्पणी नहीं