चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही ट्रेन पटरी से उतरी
लखनऊ चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही ट्रेन उत्तर प्रदेश के गोंडा में हादसे का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई है।ट्रेन के 10 से 12 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के बाद लोगों ने बताया कि अचानक तेज आवाज आई। ढाई बजे के करीब ये हादसा हुआ। दो बोगी पूरी तरह से पलट गई।
लोग काफी मशक्कत से बोगी से निकल पाए। मुख्यमंत्री योगी ने जनपद गोंडा में 15904 चंडीगढ़ डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस हादसे का संज्ञान लिया है।मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने रेल दुर्घटना पर अपने मुख्य सचिव और DGP से बात की है। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने ट्रेन दुर्घटना को लेकर मुख्यमंत्री को जानकारी दी।एक यात्री ने बताया कि ये हादसा करीब 2:30 बजे के करीब हुआ है। गोंडा से करीब 20 किमी आगे चंडीगढ़ डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस हादसे का शिकार हुई।दो बोगियां एकदम पलट गई हैं। लोग अपनी-अपनी जान बचाकर किसी तरह से निकल रहे हैं।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद घटनास्थल पर एसडीआरएफ की टीम भी मौजूद है। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक भी मौजूद हैं।
कोई टिप्पणी नहीं