ब्रेकिंग न्यूज

पुलिस ने होटल पर मारा छापा, आठ जोड़े आपत्तिजनक हालत में मिले

 


अमरोहा के रहरा रोड पर गांव शाहपुर कला में दो होटलों पर प्रशासन के अधिकारियों ने छापा मारा। एक होटल में 8 जोड़े आपत्तिजनक हालत में मिले। उपजिलाधिकारी और सीओ की टीम ने यह कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि होटल में गलत गतिविधियां चल रही थीं। उपजिलाधिकारी ने होटल को सील करा दिया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। नगर के रहरा रोड पर कस्बे से सटे गांव शाहपुर कला के नजदीक कई होटल संचालित हैं। आरोप है कि इन होटलों में अनैतिक कार्य कराया जाता है।दो दिन पूर्व गांव शाहपुर कला की ग्राम प्रधान के नेतृत्व में ग्रामीणों के साथ उपजिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया गया था। ऐसे होटलों पर कार्रवाई की मांग की थी।हवाला दिया था कि होटलों में हो रहे अनैतिक कार्याें से गांव में माहौल खराब हो रहा है। एसडीएम  ने सीओ  और कोतवाली पुलिस टीम के साथ बुधवार की दोपहर को होटल पर छापा मारा। इस दौरान होटल संचालक व रिसेप्शन पर बैठे लोग फरार हो गए। होटल के आठ कमरों से आठ लड़के व आठ लड़कियां आपत्तिजनक हालत में मिले।जिन्हें पकड़कर कोतवाली लाया गया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। एसडीएम ने छापेमारी की कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराई है। पकड़े जोड़ों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल होटल को सील कर दिया गया है। संचालक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।होटल में हुई कार्रवाई के दौरान पकड़े गए लोगों में आठ लड़कियाें में दो महिलाएं भी शामिल हैं।, इनमें से एक महिला के पास मासूम बच्चा भी गोद में था। बताते हैं जिस महिला के पास बच्चा है। उसकी करीब दो साल पहले ही शादी हुई है। वह क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है।परिवार के लोगों के साथ हसनपुर कस्बे में खरीदारी करने आई थी। इसी बीच परिवार के लोगों से दवाई लेने का बहाना बनाकर महिला होटल में पहुंच गई और वहां पुलिस के हत्थे चढ़ गई। जबकि पकड़े गए सभी लड़के आसपास के गांवों के बताए जा रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं