ब्रेकिंग न्यूज

सुल्तानपुर में पेड़ से टकराए बाइक सवार दो युवक की मौत


सुल्तानपुर जिले में महिला को बचाने के चक्कर में बाइक सवार दो युवक सड़क किनारे पेड़ से जा टकराए। दोनो गंभीर रूप से घायल हुए।स्थानीय लोग दोनों को बिरसिंहपुर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल अंबेडकरनगर रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दोनो युवक की मौत हो गई। एक ही गांव के दो युवकों की मौत से जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बहरी गांव में मातम छाया हुआ है।बहरी गांव निवासी अमित निषाद (23) व कृष्णा (21) शुक्रवार को होलेपुर गांव अपनी बुआ के यहां गया था। खाना खाने के बाद दोनो युवक बाइक से घर वापस लौट रहे थे। बिरसिंहपुर-हालापुर मार्ग पर पहाड़पुर गांव के पास बाइक के सामने अचानक एक महिला आ गई। जिसे बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। हादसे में दोनो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगो ने एंबुलेंस से बिरसिंहपुर अस्पताल भेजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सको ने दोनो युवक को जिला अस्पताल अंबेडकरनगर रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दोनो युवकों ने दम तोड़ दिया। अंबेडकर नगर से पोस्टमार्टम के बाद आज शव गांव लाया जाएगा। जहां दोनों के शवों का अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें कि कृष्णा अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। उसकी तीन बहन हैं। बड़ी बहन की शादी हो गई है। दो बहन की शादी करना बाकी है। उसके पिता ननकू की 13 साल पहले मौत हो गई थी। कृष्णा मेहनत मजदूरी करके अपनी बहनों और अपनी माता रूपलता का भरण पोषण करता था। वही अमित निषाद दो भाइयों में सबसे छोटा था।

कोई टिप्पणी नहीं