ब्रेकिंग न्यूज

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा ऐतिहासिक क्षण,दीपोत्सव कर खुशी मनाए : सांसद मेनका


सुलतानपुर जिले  के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंची पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका संजय गांधी रविवार को सुबह कादीपुर में कपाली महराज की मौजूदगी में उनके कादीपुर आश्रम से निकली मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की विशाल शोभा यात्रा का आरती पूजन कर शुभारंभ किया।श्रीमती गांधी ने अयोध्या में हो रहे भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा को ऐतिहासिक क्षण बताया।श्रीमती गांधी ने कहा कि 500 वर्षों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यकाल में ऐसा समय आया है कि अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को  जनपदवासी इस पुनीत अवसर पर अपने घरों की साफ-सफाई कर श्रीराम ज्योति प्रज्ज्वलित कर इस क्षण को दीपावली पर्व की तरह खुशी मनाए। श्रीमती गांधी ने कहा कि जिले के तीर्थराज धोपाप, विजेथूआ महावीरन व सीताकुंड घाट पर 22 को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के दिन बड़ा आयोजन किया जाएगा।धोपाप में वह स्वयं उपस्थित रहेंगी।धोपाप में कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ 51हजार दीपों का प्रज्वलन किया जाएगा।श्रीमती गांधी रविवार को उमरी वह बिरसिंहपुर में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा में सम्मिलित हुई।उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा ने सुल्तानपुर जिले के 926 गांव में भ्रमण कर 6 लाख 85 हजार लोगों से सीधा संपर्क करने का सफल प्रयास किया है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत 2047 तक विकसित व आत्मनिर्भर राष्ट्र बनने की ओर बढ़ रहा है।उन्होंने कहा वंचित पात्रों को योजनाओं का लाभ देने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा की गाड़ी गांव-गांव पहुंच रही है।इसके बाद भी अगर कोई पात्र व्यक्ति योजनाओं से वंचित रहता है तो उसके लिए मेरे दरवाजे खुले हुए हैं।इस मौके पर श्रीमती गांधी ने आवास,आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मन निधि सहित कई या योजनाओं के पात्रों को प्रमाण पत्र आदि दिया।इस दौरान ग्रामीणों ने 2047 तक विकसित भारत निर्माण में सहयोग करने का शपथ व संकल्प लिया।यहां पर कृषि, सप्लाई,जल जीवन मिशन, स्वास्थ्य,विकास विभाग आदि विभागों द्वारा स्टाल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई। इस यात्रा का सबसे बड़ा असर ऐसे नागरिकों पर पड़ा जिन्हें केंद्र या राज्य सरकार की किसी भी योजना का लाभ नहीं मिला था।श्रीमती गांधी ने बिरसिंहपुर के निवासी अखिलेश जायसवाल की  अस्पताल में डॉक्टरों के न बैठने व बाहर की दवाई व जांच लिखने के शिकायती प्रार्थना पत्र को गंभीरता से लिया है।सांसद मेनका ने अस्पताल में चिकित्सा अव्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं।उन्होंने कहा मामला मेरे संज्ञान में लाया गया है। बिरसिंहपुर अस्पताल की व्यवस्था को दुरुस्त करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ूगी।जिला विकास अधिकारी ने बताया कि जिले के 427 गांव में आयुष्मान कार्ड 100 फ़ीसदी संतृप्त किया जा चुका है। 

कोई टिप्पणी नहीं