ब्रेकिंग न्यूज

महिलाओं के लिए खुशखबरी, U P पुलिस में भर्तियां


U P पुलिस में अगले साल नारी शक्ति में जबरदस्त इजाफा होने वाला है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड जल्द ही जिन 50224 सिपाहियों की सीधी भर्ती करने जा रहा है।इसमें करीब 12 हजार महिलाएं भी शामिल हैं। इसके अलावा PAC की 3 महिला वाहिनियों में से एक में भर्ती की अनुमति भी शासन ने प्रदान कर दी है।इसके लिए अलग से 761 महिलाओं को भर्ती किया जाएगा। अगले 2 माह के भीतर नागरिक पुलिस PAC अग्निशमन सेवाएं उप्र विशेष सुरक्षा बल में भर्तियों के अलावा कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामर समेत करीब 80 हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। PAC के अलावा बाकी शाखाओं में नियमों के मुताबिक 20 प्रतिशत महिलाओं की भर्ती होनी है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2017 में प्रदेश पुलिस में महिला कर्मियों की संख्या करीब 10 हजार थी जो बीते 7 वर्षों में बढ़कर 40 हजार हो चुकी है। जल्द होने वाली भर्तियों के बाद यह संख्या 50000 से अधिक हो जाएगी।आपको बता दें कि उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड नागरिक पुलिस में 60244 सिपाहियों की सीधी भर्ती की प्रक्रिया को शुरू करने के लिए एक सप्ताह के भीतर विज्ञप्ति जारी करने जा रहा है। अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे जाएंगे। बीते करीब 3 वर्षों से सिपाहियों की भर्ती की कवायद बार-बार टल रही थी। बीते 6 माह के दौरान उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने नागरिक पुलिस में सिपाहियों की सीधी भर्ती के लिए परीक्षा कराने वाली कार्यदायी संस्था के चयन से लेकर अभ्यर्थियों के वन टाइम रजिस्ट्रेशन की सुविधा से जुड़ी कार्रवाई भी पूरी कर ली है। सिपाही भर्ती की विज्ञप्ति जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए करीब 15 दिन का समय दिया जाएगा। उसके बाद आवेदनों का परीक्षण होगा जिसके बाद लिखित परीक्षा की तिथियों की घोषणा कर दी जाएगी। बता दें कि पहले ये भर्तियों 52699 पदों पर होनी थी, लेकिन DJP मुख्यालय द्वारा भेजे गए कुछ अन्य प्रस्तावों को शामिल करने के बाद इनकी संख्या बढ़कर 60244 हो गई है।इसके अलावा दिसंबर के अंत तक 3 अन्य संवर्गों में भी भर्तियों की विज्ञप्ति जारी करने की तैयारी है। इनमें प्रदेश पुलिस में गोपनीय, लेखा, लिपिक संवर्ग के 921 पदों के साथ कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के 930 और कंप्यूटर प्रोग्रामर के 55 पदों पर भी भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे जाएंगे। 

कोई टिप्पणी नहीं