ब्रेकिंग न्यूज

PM मोदी ने शेयर कीं अयोध्या की तस्वीरें


 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में दीपोत्सव को अद्भुत दिव्य और अविस्मरणीय बताया और समारोह की कुछ तस्वीरें साझा कीं। प्रधानमंत्री ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर कहा कि पूरा देश अयोध्या में जलाए गए लाखों दीयों से रोशन हो गया है।प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा अद्भुत अलौकिक और अविस्मरणीय लाखों दीयों से जगमग अयोध्या नगरी के भव्य दीपोत्सव से सारा देश प्रकाशमान हो रहा है। इससे निकलने वाली ऊर्जा पूरे भारत में नए उत्साह का संचार कर रही है मेरी कामना है कि भगवान श्री राम सभी देशवासियों का कल्याण करें और मेरे परिवार के सभी सदस्यों के लिए प्रेरणा बनें जय सिया राम।'वहीं हिमाचल प्रदेश के लेप्चा में प्रधानमंत्री मोदी ने जवानों के साथ दिवाली का उत्सव मनाया। उन्होंने X पर लिखा है 'बहादुर सुरक्षा बलों के साथ दिवाली मनाने के लिए हिमाचल प्रदेश के लेप्चा आया हूं'। लेप्चा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवानों के साथ तिरंगा फहराया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि जवानों के साथ दिवाली मनाना गर्व से भरा अनुभव है। जवान अपने समर्पण से हमारा जीवन रोशन करते हैं। देश जवानों का कृतज्ञ और ऋृणी है। भारतीय सेनाओं और सुरक्षा बल के पराक्रम का उद्घोष और यह ऐतिहासिक धरती और दीपावली का त्योहार यह अद्भुत संयोग है। यह अवसर मेरे लिए भी और देशवासियों के लिए भी जोश से भर देने वाला है। पर्व वहीं होता है जहां परिवार होता है। पर्व के दिन अपने परिवार से दूर सीमा पर तैनात रहना यह अपने आप में कर्तव्यनिष्ठा की पराकाष्ठा है।

कोई टिप्पणी नहीं