ब्रेकिंग न्यूज

मौसम ने ली करवट,रात में चलेगी शीत लहर


यूपी की राजधानी लखनऊ समेत पूरे राज्‍य में मंगलवार से ठंड बढ़ने जा रही है। इसके साथ यूपी में आज से हल्की शीत लहर भी दस्तक देगी।इस शीत लहर का लोगों को रात के वक्त एहसास होने लग जाएगा।यही नहीं अधिकतम तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। जबकि प्रदेश के सभी जिलों का अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। वहीं न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक ने बताया कि अब बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है।अब ठंड बढ़ेगी। तापमान में गिरावट होने का पूर्वानुमान है।उन्होंने बताया कि यूपी के सभी जिलों में जहां पिछले दिनों अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा था तो वहीं अब 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। जबकि न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस तक कई जिलों में जा सकता है।उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस तक रहने का पूर्वानुमान है। साथ ही बताया कि अब कोहरा भी बढ़ेगा। इसका रात और सुबह के वक्त ज्यादा असर देखने को मिलेगा।

कोई टिप्पणी नहीं