ब्रेकिंग न्यूज

सुल्तानपुर में गैंगेस्टर की एक करोड़ 60 लाख की संपत्ति कुर्क


सुल्तानपुर में गैंगेस्टर की एक करोड़ 60 लाख की संपत्ति कुर्क: अपराधी जैसराज यादव पर दर्ज हैं आठ मामले, पूर्व में भी कसा जा चुका है शिकंजा। हत्या जैसे जघन्य अपराध को कारित करने वाले अपराधी जैसराज यादव पर लगातार शिकंजा कस रहा है। जिला प्रशासन ने एकबार फिर उसकी करोड़ों की संपत्ति कुर्क किया है। जब्त किए गए मकान की कीमत एक करोड़ 60 लाख रुपए है।दरअस्ल कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के सराय अचल गोलवारा का मूल निवासी अपराधी जैसराज यादव पुत्र तुलसी राम यादव ने कोतवाली नगर के घरहां कला में करोड़ों का मकान बना रखा था। जिला प्रशासन ने डीएम कृतिका ज्योत्सना के आदेश पर जैसराज के मकान को जब्त करने की कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार 8 जून 2022 को जैसराज पर यूपी गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई हुई थी। पूर्व में भी उसके द्वारा अपराध से अर्जित की गई धन नामी-बेनामी संपत्ति को कुर्क किया गया था। इस क्रम में अब कोतवाली नगर के घरहाकलां 1381 वर्ग गज पर बना मकान कुर्क किया गया। जिसकी अनुमानित लागत एक करोड़ साठ लाख आंकी गई है।मौके पर नायब तहसीलदार सदर दीपांकर, प्रभारी निरीक्षक थाना चांदा, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली देहात व पर्याप्त पुलिस बल की मौजूदगी में मुनादी कराकर लोगों को कुर्क की कार्रवाई से सूचित किया गया। अपराधी पर आठ मामले दर्ज हैं।

कोई टिप्पणी नहीं