ब्रेकिंग न्यूज

छात्राओं को साइबर अपराध व 1090 के बारे में बताया थाना प्रभारी निरीक्षक ने


सुलतानपुर पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सशक्तिकरण हेतु “शक्ति दीदी” कार्यक्रम के माध्यम से थाना कुड़वार पुलिस टीम द्वारा छात्राओं को जागरूक किया गया।

आज शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक थाना कुड़वार गौरी शंकर पाल ने पुलिस टीम  के साथ ग्राम रवानियां पश्चिम के पण्डित रामकेदार राम किशोर त्रिपाठी पी.जी. कालेज में महिला सशक्तिकरण के तहत छात्राओ को शासन और यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएँ जैसे विमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108, साइबर आपराधो से सम्बधित हेल्पलाइऩ नं0 1930 आदि के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया।

कोई टिप्पणी नहीं