ब्रेकिंग न्यूज

लेंटर गिरा,एक ही परिवार के चार लोगों की मौत


बुलंदशहर जिले  में आज  बुधवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। एक निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरने से 12 लोग मलबे में दब गए। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। जिसमें पति-पत्नी व दो बच्चे शामिल हैं। चारों के शव को बाहर निकाल लिया गया है। वहीं पुलिस-प्रशासन की टीम ने मलबे में दबे सभी 8 लोगों को बाहर निकाल लिया है। ये घटना नरसेना थाना क्षेत्र के मवाई गांव की है।आज सुबह 4 बजे के करीब राजपाल के घर में तेज आवाज हुआ। आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।

लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की टीम के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म हो गया है। मौके पर भारी संख्या में पुलिसबल तैनात है। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।हादसे का शिकार हुए मकान की ऊपरी मंजिल पर मंगलवार को ही लेंटर डाला गया था। बताया जा रहा है कि निचले फ्लोर में परिवार सो रहा था। बारिश होने की वजह से लेंटर भर-भराकर गिर गया। सभी 12 लोग एक ही परिवार के हैं।जिलाधिकारी ने बताया कि हादसे में राजपाल के पूरे परिवार की मौत हो गई है। परिजन ग्राउंड फ्लोर पर सो रहे थे। मकान बहुत पुराना है। कल ही इन्होंने फर्स्ट फ्लोर की छत डाली है। कल बहुत ज्यादा बारिश हुई थी। बारिश का भार लेंटर सपोर्ट नहीं कर पाया और गिर गया।
                                       

घटना के समय घर में कुल 12 लोग मौजूद थे। अभी चार लोगों के शव निकाल लिया गया है। बाकी आठ लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही शासन की तरफ से हर संभव मदद की जाएगी। मकान की क्षतिपूर्ति और अन्य योजनाओं का लाभ भी पीड़ित परिवार को दिया जाएगा। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हादसे पर गहरा दुख जाहिर किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है।

कोई टिप्पणी नहीं