ब्रेकिंग न्यूज

सुलतानपुर नगर पालिका की एक नगर पंचायत की चार सीटों के मतगणना शुरू , शाम तक स्थिति साफ


सुलतानपुर नगर पालिका की एक और नगर पंचायत की चार सीटों के साथ 71 वार्डों के सभासदों के भाग्य का आज फैसला आएगा। किसके सिर बंधा सेहरा और किसी मिली पराजय इस पर शाम तक स्थिति साफ हो जाएगी। नगर परिषद सुल्तानपुर और नगर पंचायत कादीपुर, दोस्तपुर कोइरीपुर व लंभुआ पर मतगणना के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

नगर पालिका की मतगणना शहर के मंडी परिषद में होगी। नगर पंचायतों की मतगणना तहसीलो पर होगी। नगर पालिका सीट पर भाजपा-कांग्रेस में कांटे की लड़ाई है। नवसृजित लंभुआ नगर पंचायत पर सपा-बसपा व भाजपा में त्रिकोणीय मुकाबला है। कोइरीपुर भाजपा-बसपा, कादीपुर में भाजपा और निर्दलीय उम्मीदवार और दोस्तपुर में सपा-भाजपा की टक्कर है। 

सुल्तानपुर नगर पालिका अध्यक्ष व 25 वार्डों में सभासद प्रत्याशियों के लिए गुरुवार को हुई वोटिंग के लिए मतगणना कुछ समय में शुरू होने वाली है। सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम प्रशासन ने कर लिए हैं। नवीन मंडी परिसर में मतगणना के लिए 13 टेबल लगाए गए हैं। इनमें 104 बूथ पर पड़े मतों की गणना की जाएगी। पहले राउंड में 13 व दूसरे राउंड में 12 वार्डों की गणना की जाएगी। पहले चक्र में वार्ड संख्या एक से लेकर 13 तक 52 बूथों की मतगणना होगी। दूसरे राउंड में 14 से 25 नंबर वार्ड तक 53 से 104 बूथों की मतगणना की जाएगी। मतगणना के लिए 104 मत पेटिकाएं हैं।

सुल्तानपुर में नगर पालिका अध्यक्ष व वार्डों की मतगणना शुरू हो गई है। प्रत्याशियों के एजेंट के सामने मत पेटियां खोली गई। अब बैलेट पेपर अलग किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी जसजीत कौर और पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा स्वयं मतगणना स्थल पर मॉनिटरिंग कर रहे हैं। मतगणना स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। प्रत्याशियों के समर्थकों को मतगणना स्थल से 200 मीटर दूर कर दिया गया है।

नगर पालिका परिषद सुल्तानपुर कुल वार्ड 25


वॉर्ड का नाम


1. करौंदिया 


2. नरायनपुर 


3. घोसियाना 


4. डिहवा 


5. लालडिग्गी 


6. विवेकनगर 


7. सिविल लाइन 


8. पल्टन बाजार 


9. दरियापुर 


10. आदर्श नगर 


11. लाला का पुरवा 


12. राईन नगर 


13. पयागीपुर 


14. गभड़िया 


15. घासीगंज 


16. नबीपुर 


17. शाहगंज 


18. बढै़यावीर 


19. शास्त्रीनगर 


20. सीताकुंड 


21. जमालगेट 


22. निराला नगर 


23. पुरानी बाजार 


24. ठठेरी बाजार 


25. खैराबाद



नवसृजित नगर पंचायत लंभुआ कुल वार्ड 15 



वॉर्ड का नाम


1. शिवनगर 


2. तुलसीनगर 


3. विकासनगर 


4. विवेकानंदनगर 


5. गांधीनगर 


6. रामनगर 


7. केशवनगर 


8. अटलनगर 


9. सर्वोदयनगर 


10. राणानगर 


11. कृष्णानगर 


12. विवेकनगर 


13. हनुमाननगर 


14. आदर्शनगर 


15. कलामनगर



नगर पंचायत कोइरीपुर कुल वार्ड 10 


वार्ड का नाम 


1. गांधीनगर 


2. हनुमाननगर 


3. विवेकगनर 


4. जवाहरनगर 


5. पन्तनगर 


6. आर्यनगर 


7. रामनगर 


8. कंचननगर 


9. शास्त्रीनगर 


10. हजरतगंज



नगर पंचायत कादीपुर कुल वार्ड 10


वार्ड का नाम 


1. गांधीनगर 


2. पटेलनगर 


3. राणानगर 


4. शास्त्रीनगर 


5. राजेन्द्रनगर 


6. निरालानगर 


7. तुलसीनगर 


8. अनिरुद्धनगर 


9. विवेकानंद नगर 


10. जवाहरनगर



नगर पंचायत दोस्तपुर कुल वार्ड 11


वार्ड का नाम 


1. छावनी 


2. फिरोजपुर कला 


3. नई बाजार 


4. बढौली 


5. उत्तरी 


6. देवापुर 


7. बभनइया पूरब 


8. कजियाना उत्तरी 


9. कजियाना दक्षिणी 


10. सांई की तकिया 


11. बभनइया पश्चिम

कोई टिप्पणी नहीं