ब्रेकिंग न्यूज

18-19 अप्रैल को बारिश के आसार


उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं के साथ मौसम में बदलाव जारी है। मौसम विभाग ने 18 और 19 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों में हल्की बारिश के आसार जताए हैं। मौसम विभाग के अनुसार 17 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है।शुक्रवार को प्रयागराज प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 42 °C दर्ज किया गया। इसके अलावा  झांसी, लखनऊ, वाराणसी, बांदा का तापमान 40°C के पार पहुंच चुका है। बिजनौर 18.2 °C के साथ सबसे ठंडा शहर रिकॉर्ड किया गया है। अप्रैल के आखिरी सप्ताह में पारा 44 °C के आसपास पहुंचने का अनुमान है।मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक  ने बताया कि 17 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। 18-19 अप्रैल को पश्चिम जिलों में बारिश के आसार है। अगले 1 सप्ताह मौसम सामान्य रहने की संभावना जताई गई है। राजधानी में आज मौसम साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 22.8 °C और अधिकतम तापमान 41.0 °C दर्ज किया जा सकता है।मौसम वैज्ञानिकों का दावा है कि अभी हीट वेव का कोई भी अलर्ट नहीं आया है। हीट वेव के आसार 44 °C अधिक दर्ज होने के बाद होता है। अप्रैल महीने का दूसरा सप्ताह बीत चुका है। अभी भी पहाड़ों पर नवीन और सर्द हवाएं लगातार चल रही है। जिसकी वजह से अभी हीट वेव चलने की कोई भी संभावना नहीं है। अप्रैल के आखिरी सप्ताह में हीट वेव का अलर्ट जारी हो सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं