ब्रेकिंग न्यूज

सनकी पति की हैवानियत, पत्नी पर ब्लेड से किये वार

 


लखनऊ  मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पति की हैवानियत का मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने संतान न होने पर अपनी पत्नी के साथ प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से वार कर दिया। महिला ने अपने परिवार वालों को सूचना दी तो उसके भाई ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के गोसाईगंज रोड पर पड़ने वाले एक गांव युवक की शादी 6 साल पहले सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र की एक युवती से हुई थी। दोनों को कोई संतान नहीं हो रही थी। इसको लेकर कई बार विवाद हो चुका था।लड़की के परिजनों के मुताबिक, दोनों में विवाद के बाद 3 महीने से विवाहिता अपने मायके में रह रही थी। लेकिन साेमवार को उसका पति काफी मान मनौव्वल कर सुलह समझौता कर उसे अपने साथ घर ले गया। आरोप है कि उसने पहले पत्नी के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए। विरोध करने पर उसने फिर झगड़ा किया। पीड़िता ने संबंध बनाने से मना किया तो उसने हैवानियत की सारी हदें पार कर उसके प्राइवेट पार्ट और सीने पर ब्लेड से कई वार कर दिये।पुलिस के मुताबिक पीड़िता की हालत बिगड़ गई तो उसने अपने भाई को फोन करके पूरी आपबीती बताई। इसके बाद आनन फानन में उसका भाई उसके घर पहुंचा और एक महिला अस्पताल में भर्ती कराया। तहरीर के आधार पर मोहनलाल गंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।ADCP साउथ  ने घटना के बारे में बताया  पीड़िता के भाई की ओर से तहरीर दी गई है जिसमें निजी अंगों में ब्लेड से वार करने का आरोप लगाया गया है। शिकायत पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपी को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं