ब्रेकिंग न्यूज

महिला ग्राम प्रधान को महिलाओं ने पटक-पटक कर पीटा


लखनऊ बलिया जिले के एक गांव में महिला ग्राम प्रधान की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने महिला ग्राम प्रधान कलावती देवी की तहरीर पर 4  लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।3 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
वायरल वीडियो फेफना थाना क्षेत्र के आराजी माफी सागरपाली का बताया जा रहा है। जिसमें 4-5 महिलाएं ग्राम प्रधान के साथ मारपीट करती हुई दिखाई दे रही हैं।

वीडियो बनाने वाला शख्स बार-बार कहा रहा है कि देखिए ये लोग महिला ग्राम प्रधान को मार रही हैं।वीडियो में थोड़ी दूर कुछ लोग तमाशबीन बने दिखाई दे रहे हैं। वीडियो बुधवार का बताया जा रहा है।  प्रकरण में बताया जा रहा है कि आराजी माफी सागरपाली की ग्राम प्रधान कलावती देवी पहले किसी दूसरे शहर में रहती थीं।पंचायत चुनाव के समय गांव आराजी माफी सागरपाली रिजर्व सीट में आ गया। गांव के कुछ लोगों ने कलावती देवी को अपने खर्चे पर चुनाव लड़ाया और वो प्रधान हो गईं। अब चुनाव लड़ाने वाले लोग चाहते हैं कि ग्राम प्रधान कलावती देवी उनके इशारों पर काम करे। लेकिन वो ऐसा नहीं कर रही। जिसे लेकर चुनाव लड़ाने वाले कलावती  से रंजिश रखते हैं।इसी रंजिश में बीते 15 अगस्त को सागरपाली के एक प्राथमिक विद्यालय में झंडातोलन के समय दबंगों ने कलावती देवी के साथ दुर्व्यवहार किया था। जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। अब फिर से एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें 4-5 महिलाएं कलावती देवी को मारती हुई दिखाई दे रही हैं। फेफना पुलिस के मुताबिक ग्राम प्रधान कलावती देवी की तहरीर की तहरीर पर 4 नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं