ब्रेकिंग न्यूज

कार नाले में गिरी, पांच की मौत,सात की हालत गंभीर


लखनऊ लखीमपुर खीरी में मंगलवार सुबह तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बड़े नाले में पलट गई। हादसे में कार चालक समेत पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि सात घायल है। कार में 12 लोग सवार थे। हादसा पलिया रेलवे क्रॉसिंग के पास हुआ। सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां उनका इलाज किया जा रहा है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक जायलो कार शाहजहांपुर से पलिया की तरफ आ रही थी।

हादसा सुबह 3:30 बजे भीरा पलिया स्टेट हाईवे पर हुआ है। कार की स्पीड ज्यादा थी ऐसे में अचानक कार तेजी से नाले में पलट गई। हादसे में जिन 5 लोगों की मौत हुई है। उनकी शिनाख्त राजकिशोर, विनय, उमेश, हरनाम चंद, मनीउल्ला खां के तौर पर हुई है। वहीं घायलों की हालत गंभीर है। उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि मरने वाले 4 लोग टीचर थे। हालांकि अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।कार हादसे में बचे राजू के चेहरे पर एक्सीडेंट की दहशत साफ देखी जा सकती है। राजू बताते हैं कि कार शाहजहांपुर से चली थी। उसमें अलग अलग सवारियां तकरीबन 11 से 12 लोग बैठे थे। सभी लोग सो गए थे। पलिया के पास ड्राइवर को नींद आ गई या जाने क्या हुआ। सामने सड़क कटी थी। उसी में जाकर कार पलट गई। बड़ी मुश्किल से हम निकले हैं। पांच लोग मर गए है। हम और हमारे बहनोई कार में थे। फिलहाल दोनों लोग बच गए हैं।वहीं कार हादसे में बचे रामनरेश ने बताया कि वह पलिया के रहने वाले हैं। वह भी अपने घर को लौट रहे थे। वह भी उसी कार में सवार थे जोकि हादसे का शिकार हुई है। रामनरेश बताते हैं कि गाड़ी में हम लोग आराम से बैठे थे। ज्यादातर लोग सो रहे थे। अचानक पता नहीं क्या हुआ। गाड़ी एकदम से पलट गई। गाड़ी में चीखपुकार मच गई। गाड़ी में सवार 5 लोगों की मौत हो गई है।हादसे के बाद इलाके के कुछ लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर जेसीबी को बुलाया गया। पहले घायलों को बाहर निकाला गया। फिर जेसीबी से कार को बाहर निकाला गया। 

कोई टिप्पणी नहीं