ब्रेकिंग न्यूज

सुलतानपुर में राजकीय धान क्रय केन्द्र पर धान खरीद शुरू हो गई


सुलतानपुर जिले में मंगलवार से धान खरीद शुरू हो गई है,लेकिन पहले दिन किसी भी क्रय केन्द्र पर खरीद नही हुई।  विपणन व FCI के क्रय केन्द्रों पर क्रय केन्द्र प्रभारी दिनभर किसानों का इंतजार करते दिखे। कई किसानों को क्रय केन्द्र संचालित होने की जानकारी भी दूरभाष पर दी गई। शासन के निर्देश पर जिले में1 नवम्बर से  कागजों में धान खरीद चालू हो गई है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी विनीता मिश्रा ने बताया कि सभी क्रय केन्द्र खोलने का निर्देश दिया गया है। पहले दिन किसी भी क्रय केन्द्र पर धान खरीद नहीं हुई है। धान खरीद पर नजर रखने के लिए नोडल अधिकारी भी नामित किए गए है।

शासन की ओर से इस साल धान खरीद का लक्ष्य एक लाख 12 हजार MT निर्धारित किया गया है। लक्ष्य के सापेक्ष किसानों का धान खरीदने के लिए कुल 63 क्रय केन्द्र खोले गए है। इसमें विपणन के 21 क्रय केन्द्र , FCI के एक व PCF के 41 क्रय केन्द्र शामिल है। जिसके माध्यम से किसानों का धान खरीदा जाएगा। सरकारी क्रय केन्द्रों पर धान का मूल्य 2040 रुपए प्रति कुन्तल निर्धारित किया गया है।जिला खाद्य विपणन अधिकारी विनीता मिश्रा ने बताया कि जनपद में अभी तक वेबसाइट पर 4 हजार से अधिक किसान धान बेचने के लिए पंजीकरण करा चुके है। धान खरीद पुराने बोरों में की जाएगी। सीएमआर उतार के लिए जनपद में 1200 गांठ बोरे की उपलब्धता है।न्याय पंचायत कुड़वार में दो धान क्रय केन्द्र बनाए गए हैं। पहला विपणन गोदाम कुड़वार और दूसरा उत्मानपुर में बनाया गया है।उत्मानपुर में संचालित होने वाला क्रय केन्द्र पहले दिन ही बंद पाया गया। न कोई बैनर न कोई व्यवस्था दिखाई दी। यहां की केन्द्र प्रभारी समा रजा बनायी गयी हैं।  विपणन गोदाम पर खोले गए धान क्रय केन्द्र के प्रभारी शिशिरकान्त गर्ग ने बताया कि लगभग  दर्जन किसान उनके सम्पर्क में हैं। 3 किसानों के सैम्पल मिले हैं। वर्ष2022-23में धान का समर्थन मूल्य का  धान 2040 व ग्रेड ए धान 2060 रूपया प्रति कुन्तल रखा गया है। किसानों को क्रय केन्द्र पर अपना धान बेचने के लिए पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। धान को पहले पावर डायर मशीन में डालकर मानक के अनुरुप किया जायेगा। 

कोई टिप्पणी नहीं