ब्रेकिंग न्यूज

सुलतानपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर मौके पर 8 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण


सुलतानपुर शासन के निर्देशानुसार तहसील बल्दीराय सभागार में जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी द्वारा जन शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका निस्तारण सम्बन्धित अधिकारियों को ससमय गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराने के निर्देश दिये ।  जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा है कि जन शिकायतों का निस्तारण अधिकारीगण प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से करते हुए शिकायतकर्ता को पूर्णरूप से संतुष्ट किया जायें। उन्होंने कहा कि जो शिकायत भूमि विवाद से सम्बन्धित है उसमें राजस्व व पुलिस विभाग संयुक्त रूप से मौके का निरीक्षण कर निस्तारित करें।  जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 115 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व के 39, विकास के 08, पुलिस के 14, पूर्ति विभाग के 26 व अन्य विभिन्न विभागों के 08 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। मौके पर 08 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा मौके पर किया गया। अवशेष 107 प्रार्थना पत्र सम्बन्धित विभाग को निस्तारण हेतु भेजे जाने का निर्देश डीएम ने उप जिलाधिकारी बल्दीराय को दिया।  इसी प्रकार अन्य समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कर जन शिकायतें सुनी गयी और सम्बन्धित तहसील स्तरीय अधिकारियों द्वारा निस्तारित किए  गये।       इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 डी0के0 त्रिपाठी, डीएफओ आनन्देश्वर प्रसाद, जिला पंचायतराज अधिकारी आर0के0 भारती सहित अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी व पुलिस क्षेत्राधिकारी बल्दीराय, तहसीलदार बल्दीराय तथा क्षेत्रीय खण्ड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं