ब्रेकिंग न्यूज

अगवा किशोरी बरामद, दुष्कर्म की पुष्टि


सुल्तानपुर जिले के धम्मौर थाना क्षेत्र अन्तर्गत एक गांव से अगवा की गई दसवीं की छात्रा को तीन माह बाद पुलिस ने बरामद करने में सफलता पाई है। अगवा किशोरी को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी  को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।गांव निवासी   सोलह वर्षीया दसवीं की छात्रा करीब तीन माह पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। पीड़ित पिता ने  टिकरिया गांव निवासी दिलीप कुमार पुत्र श्रीराम पर बेटी को अगवा किए जाने का आरोप लगाया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद महीनों तक पुलिस खोजबीन करती रही। गुरुवार को दारोगा यदुवीर सिंह की अगुवाई में निकली पुलिस टीम ने मुखबिर के जरिए आरोपी युवक को दबोच लिया। उसके चंगुल से छात्रा को बरामद कर लिया गया।  पीड़िता किशोरी ने दुष्कर्म किए जाने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने दर्ज मुकदमें में दुराचार, पाक्सो एक्ट समेत अन्य धाराएं बढ़ा कर दरिंदे को जेल रवाना कर दिया। इस बाबत धम्मौर थाना प्रभारी गौरीशंकर पाल ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया। पीड़िता किशोरी का मेडिकल कराया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं