ब्रेकिंग न्यूज

यूपी में जल्द होगी होमगार्ड की भर्ती


लखनऊ उत्तर प्रदेश के होमगार्ड विभाग द्वारा जल्द ही हजारों पदों पर जल्द ही भर्ती का ऐलान किया जा सकता है। इस भर्ती को लेकर लाखों उम्मीदवारों को बेसब्री से इंतजार बना हुआ है। होमगार्ड स्वयंसेवकों के पदों पर न केवल पुरुष कैंडिडेट्स को ही आवेदन करने का मौका दिया बल्कि महिला अभ्यर्थियों के पद भी आरक्षित रहेंगें। होमगार्ड बनने के लिए कैंडिडेट्स को लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, शारीरिक मापदंड परीक्षण, मेडिकल परीक्षण जैसे कईचरणों से होकर गुजरना पड़ता है। हालांकि इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी भर्ती का ऐलान कब तक किया जा सकता है। इस बारे में अपडेटेड जानकारी हासिल करने के लिए उम्मीदवार समय-समय पर यूपी होमगार्डविभाग की आधिकारिक वेबसाइट को जरूर विजिट करते रहें।  यूपी होमगार्ड विभाग की ओर से 30 हजार स्वयंसेवकों के पदों पर कुछ ही दिनों में भर्ती निकाली जा सकती है। बीते 10 वर्षों से अधिक समय से इन पदों पर नई भर्ती नहीं आयोजित की गई है। ऐसे में इस भर्ती प्रक्रिया में लाखों कीसंख्या में अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं, इसलिए नई भर्ती में होमगार्ड  की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता में बदलाव किया जा सकता है। हालांकि इस संबंध में विभाग की ओर से आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।किसी भी तरह के  अपडेट  के  लिए भर्ती  के नोटिफिकेशन का इंतजार करना होगा। 

कोई टिप्पणी नहीं