ब्रेकिंग न्यूज

प्रयागराज में जीजा ने साले को गोली मारी

 


लखनऊ प्रयागराज के नैनी थाना क्षेत्र में सोमवार को जीजा ने साले को गोली मारी। इससे वो घायल होकर जमीन में गिर गया। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण आए तो आरोपी भाग गया। घायल को अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस को जानकारी दी। बता दें कि जीजा रिटायर्ड फौजी है। घटना के बाद करीब आठ घंटे से खुद को पत्नी समेत 2 बच्चों के साथ घर में बंद कर लिया। पुलिस बाहर आने को कहती है। तो कह रहा है कि डीएम को बुलाओ तब बाहर आएंगे।जानकारी के मुताबिक, करछना के ककरम गांव निवासी महिमा शंकर शुक्ल उर्फ संजय शुक्ला सेना से रिटायर्ड है। वह कनैला गांव में मकान बनवाकर पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता है। उसकी ससुराल वालों से किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी। सोमवार शाम साला देवरी गांव निवासी अभिषेक मिश्रा अपनी बहन की विदाई कराने के लिए उनके यहां पहुंचा था।दरवाजा खोलते ही संजय शुक्ला ने लाइसेंसी हथियार से उसे गोली मार दिया। गोली अभिषेक के हाथ में लगी, जिससे वह घायल हो गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों मे खलबली मच गई। किसी तरह अभिषेक को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद संजय ने अपने को घर मे बंद कर लिया। घर मे उसकी पत्नी और दो बच्चे हैं। सूचना पाकर एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित, सीओ राजेश यादव नैनी थाने की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर उसे घर के बाहर निकालने का प्रयास कर रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं