ब्रेकिंग न्यूज

यूपी के 26 जिलों में बारिश का अलर्ट


लखनऊ उत्तर प्रदेश में मौसम तेजी से बदल रहा है। गुरुवार को 20 से 25 किलोमीटर की रफ्तार से धूल भरी आंधी चली। इसके चलते तापमान में मामूली गिरावट हुई। प्रदेश में बांदा सबसे गर्म जिला रहा। यहां का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।वहीं राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने शुक्रवार को लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी समेत 26 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ 60 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान जताया है।मौसम विभाग के मुताबिक, 23 अप्रैल से 25 अप्रैल के बीच प्रदेश भर के अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की संभावना है। अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है।लखनऊ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, अलीगढ़, बुलंदशहर ,हापुड़ , अमरोहा, संभल, बिजनौर, मुरादाबाद, उन्नाव, बाराबंकी, श्रावस्ती, रायबरेली, अमेठी, आयोध्या, गोंडा, बलरामपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, जौनपुर, संत रविदास नगर, वाराणसी और चंदौली में मामूली बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां पर बिजली की गरज चमक के साथ बादलों की गड़गड़ाहट भी सुनने को मिल सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं