ब्रेकिंग न्यूज

BSP ने 61 प्रत्याशियों की सूची जारी की


लखनऊ बहुजन समाज पार्टी  ने यूपी में हो रहे विधानसभा चुनाव के पांचवे चरण के लिए 61 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। बसपा ने इस लिस्ट में सबसे ज्यादा ब्राह्मणों को टिकट दिया है।

61 नामों की सूची में 19 ब्राह्मण प्रत्याशी हैं। इसके अलावा, 9 मुस्लिम, 10 दलित और 5 ओबीसी को टिकट दिया गया है। पार्टी ने 9 महिला प्रत्याशियों पर भरोसा जताया है।बसपा ने उपमुख्यमंत्री केशव मौर्या के खिलाफ सिराथू से संतोष कुमार त्रिपाठी का मैदान में उतारा है। कुंडा से मो. फहीम उर्फ पप्पू भाई को टिकट मिला है।

इसके अलावा, अमेठी से रागिनी तिवारी, बहराइट से नईम अहम खान, श्रावस्ती से नीतू मिश्रा, गोंडा से हाजी मोहम्मद जकी और अयोध्या से रवि प्रकाश मौर्य को टिकट दिया गया है। गोंडा में भाजपा के बागी विनोद कुमार शुक्ला को कटरा बाजार से प्रत्याशी बनाया गया है। सुल्तानपुर के इसौली से यशभद्र सिंह उर्फ मोनू सिंह व सदर से ओपी सिंह को टिकट दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं