ब्रेकिंग न्यूज

पप्पू हत्याकांड में बलरामपुर के पूर्व सांसद रिजवान जहीर गिरफ्तार

 


लखनऊ बलरामपुर से बड़ी खबर आ रही है। यहां सोमवार सुबह पुलिस ने फिरोज पप्पू की हत्या मामले में पूर्व सांसद रिजवान जहीर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जहीर की बेटी जेबा रिजवान और दामाद रमीज को भी गिरफ्तार किया है। तीनों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

6 दिन पहले यानी 4 जनवरी की रात फिरोज पप्पू की घर जाते वक्त हत्या कर दी गई थी। घर की गली के मोड़ के निकट पान की दुकान पर वह सिगरेट खरीदने लगे। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया।बदमाशों ने उनके गले, सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर हमला किया। परिजन आनन-फानन में उन्हें सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिरोज पप्पू भी बलरामपुर में सपा के बड़े नेता थे। वह नगर पंचायत अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वर्तमान में उनकी पत्नी नगर पंचायत अध्यक्ष हैं।हालांकि, उनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी है। चर्चा है कि पुलिस को फिरोज पप्पू हत्याकांड में चुनावी रंजिश के सबूत मिले हैं।

कोई टिप्पणी नहीं