ब्रेकिंग न्यूज

डीएम व सीडीओ ने धान क्रय केन्द्र विपणन शाखा कुड़वार का आकस्मिक निरीक्षण किया


सुलतानपुर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स द्वारा बुधवार को आज धान क्रय केन्द्र विपणन शाखा कुड़वार का आकस्मिक निरीक्षण किया । निरीक्षण के समय केन्द्र प्रभारी शिशिर कान्त गर्ग (एम0आई0) उपस्थित थे। निरीक्षण के समय दीप नारायण तिवारी कुड़वार एवं नारेन्द्र नारायण तिवारी, ग्राम अगई की धान की तौल हो रही थी।

जिलाधिकारी ने मौके पर भुगतान हेतु आये प्रेम नारायण मिश्र बभनगवॉ व शिव दुलारी से भुगतान के सम्बन्ध में वार्ता करने पर उनके द्वारा POP से क्रय किये धान की रसीद दिखाई गयी एवं पूर्ण संतुष्टि बतायी गयी। धान क्रय केन्द्र पर काफी मात्रा में धान प्रेषण हेतु डम्प है। केन्द्र प्रभारी को तत्काल धान के मिल को प्रेषण किये जाने हेतु निर्देशित किया।  केन्द्र पर तौल हेतु आये कृषकों से वार्ता करने पर उनके द्वारा कोई समस्या नहीं बतायी गयी। केन्द्र प्रभारी द्वारा लेबर एवं धान उठान हेतु ट्रकों की समस्या बतायी गयी, जिसके त्वरित समाधान हेतु जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित को निर्देशित किया ।धान क्रय केन्द्र विपणन शाखा कुड़वार में अब तक लगभग 8600 कु0 की धान खरीद 167 कृषकों से की जा चुकी है, जिसके सापेक्ष 4580 कु0 धान मिल को प्रेषित किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने केन्द्र प्रभारी को अधिक से अधिक कृषकों से मानक के अनुरूप धान क्रय केन्द्र हेतु एवं तत्काल धान प्रेषण किये जाने के साथ-साथ लेबर की पर्याप्त उपलब्धता हेतु निर्देशित किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं