ब्रेकिंग न्यूज

ससुर ने बहू के नाम कर दिया था मकान, बेटे ने पत्नी को गोली मारकर की हत्या


लखनऊ संभल के नखासा थाना इलाके के मंडलाई गांव में आज शुक्रवार सुबह घर में सो रही एक महिला को उसके पति ने गोली मार दी। जिससे महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला के ससुर ने अपनी बहु के नाम पर मकान कर दिया। इसी बात से महिला का पति नाराज था। महिला का पति फरार है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।पुलिस ने बताया कि फिरोज और रेशमा की शादी के 3 साल बाद ही महिला के ससुर ने मकान अपने बेटे फिरोज के नाम करने के बजाए रेशमा के नाम कर दिया था। पत्नी रेशमा के नाम मकान होने के कारण पति फिरोज काफी नाराज था। जिसको लेकर कई बार परिवार में विवाद भी हुआ था। बताया जा रहा है कि रेशमा ने मकान बेच कर मकान का पैसा अपने अकाउंट में जमा करा लिया था।संभल के नकाशा थाना इलाके के मंडलाई गांव निवासी की शादी 3 साल पहले असमोली थाना क्षेत्र के खानपुर बंद गांव की निवासी रेशमा से हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर पति-पत्नी के बीच कई बार विवाद हुआ, लेकिन गांव की पंचायत ने दोनों पक्षों के बीच का विवाद शांत करा दिया था।हत्या की जानकारी ग्रामीणों ने नखासा थाना पुलिस को दी। नखासा थाना प्रभारी और राज शक्ति चौकी प्रभारी  पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस को शव घर के अंदर से बरामद हुआ। पुलिस ने महिला के मायके पक्ष के लोगों के पहुंचने पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला के मायके पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने के कारण महिला के पति फिरोज पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं