ब्रेकिंग न्यूज

अखिलेश यादव ने कहा कि आज पीला और लाल रंग एक हो गया,बंगाल के बाद यहां खदेड़ा होगा


लखनऊ उत्तर प्रदेश में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) और समाजवादी पार्टी (सपा)के बीच गठबंधन की बुधवार को मऊ में औपचारिक घोषणा हो गई है। पूर्व मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के मंच से अखिलेश यादव ने कहा कि आज पीला और लाल रंग एक हो गया है। अब बंगाल के बाद यहां खदेड़ा होगा। उन्होंने ये भी कहा कि यह ऐतिहासिक समर्थन है।

ऐतिहासिक परिणाम देगा।सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के 19वें स्थापना दिवस पर हलधरपुर के पास ढोलवन में महापंचायत का आयोजन किया गया। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अखिलेश यादव वाराणसी  पहुंचे। जहां, सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने स्वागत किया। इसके बाद महापंचायत में मौजूद हजारों की भीड़ ने झंडे और हाथ उठाकर दोनों नेताओं का अभिवादन किया। मंच पर कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं को चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया।अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ये पंचायत नहीं बदलाव की महापंचायत है। पीला और लाल रंग अब एक हो गया है। भीड़ का विश्वास जीतते हुए उन्होंने आगे कहा कि पूर्वांचल के लोग जागते हैं तो बदलाव होता है। भाजपा ने लॉकडाउन में बेसहारा छोड़ दिया। बंगाल की तरह अब यहां खदेड़ा होगा। कोरोना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना में गरीब और मजदूर मर गए। मेडिकल कॉलेज में बेड, दवाएं, डॉक्टर नहीं हैं। लोग गरीबी से मौत को गले लगा रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं