ब्रेकिंग न्यूज

भाजपा प्रत्येक विधानसभा में 5000 नए मतदाता बनाएगी


सुल्तानपुर। विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव मोड में कार्य शुरू कर चुकी भारतीय जनता पार्टी ने आज जिला पदाधिकारियों के साथ मंडल प्रभारी एवं मंडल अध्यक्षों की एक कामकाजी बैठक पार्टी मुख्यालय पर जिलाध्यक्ष डॉ.आर.ए. वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करते हुए भाजपा प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी शंकर गिरि ने कहा कि 'मेरा परिवार -भाजपा का परिवार' अभियान को लेकर 29 अक्टूबर से कार्यकर्ता घर-घर संपर्क करेंगे। इसी दौरान मतदाता पुनरीक्षण अभियान में जनप्रतिनिधियों के साथ बूथ स्तर के कार्यकर्ता अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। 29 अक्टूबर से शुरू हो रहे पार्टी की सदस्यता अभियान की लांचिंग देश के गृहमंत्री व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 11:30 बजे प्रदेश मुख्यालय से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए करेंगे। इस दिन प्रत्येक शक्ति केंद्र पर पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। 30 अक्टूबर से लेकर 2 नवंबर तक सभी जनप्रतिनिधि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में 10 स्थानों पर स्टाल लगा कर सदस्य बनाएंगे दीपावली के त्यौहार को प्रत्येक बूथ पर कमलदीप के द्वारा मनाया जाएगा 11 नवंबर से 13 नवंबर तक मंडल कार्यशाला का आयोजन होगा। 14 नवंबर से पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान बूथों पर किया जाएगा। प्रत्येक बूथ पर 100 नए सदस्य बनाए जाने हैं तथा 100 सदस्य विभिन्न मोर्चों के द्वारा बूथों पर बनाए जाएंगे। 21 और 28 नवंबर को विशेष मतदाता अभियान दिवस पर प्रत्येक बूथ पर 10 से 15 नए मतदाता बनाने का कार्य होगा। प्रत्येक विधानसभा में 5000 नए मतदाता बनाने का लक्ष्य पार्टी ने रखा है।

इसी दौरान पार्टी पन्ना प्रमुखों का सत्यापन भी करेगी। पार्टी ने यह भी तय किया है अल्पसंख्यक एवं अनुसूचित बाहुल्य क्षेत्रों में अल्पसंख्यक व अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारी बूथ अध्यक्ष व समिति की संरचना खड़ा करेंगे।इसी के साथ बूथ पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाए जाएंगे।भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.आर.ए. वर्मा ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी का आभार प्रकट किया। प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी एवं सह प्रवक्ता अशोक सिंह ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में पूर्व मंत्री ओम प्रकाश पांडे, पूर्व जिलाध्यक्ष सीताशरण त्रिपाठी, जगजीत सिंह छंगू,जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी ,संदीप सिंह ,घनश्याम चौहान, धर्मेंद्र कुमार, जिला उपाध्यक्ष आनंद द्विवेदी,आलोक आर्य, कृपा शंकर मिश्रा, बबिता तिवारी,उपमा शर्मा,विवेक सिंह,प्रदीप शुक्ला, राजेश सिंह,नरेंद्र कुमार सिंह,आशीष सिंह रानू, जगदीश चौरसिया राजित राम,मनोज मौर्या, राजेश सिंह, दिनेश श्रीवास्तव,चंदन नारायण सिंह,गोविंद तिवारी टाड़ा,जियालाल त्यागी , विनोद सिंह, दावर खान,इन्द्रदेव मिश्रा, दिनेश चौरसिया मनीष जयसवाल, एलके. दुबे,अजीत यादव,शोभनाथ यादव, आकाश जायसवाल, डॉ.आरके. विश्वास, मनोज श्रीवास्तव,संदीप तिवारी, सुभाष वर्मा, संदीप पांडे,राजेश चतुर्वेदी,संजय सरोज अखिलेश प्रताप सिंह प्रदीप रावत,प्रवीण सिंह भूपेंद्र पाठक, सुनील सोनी, देव नारायण तिवारी, ब्रह्मदेव सिंह संजय गुप्ता, हरिशंकर बर्मा, नंद लाल पाल, महावीर श्रीवास्तव, मुकेश अग्रहरि,संतोष सिंह, प्रदीप दुबे, अनीता शुक्ला,दान बहादुर तिवारी,राम बहादुर सिंह सहित मंडल अध्यक्ष मंडल प्रभारी व जिला पदाधिकारी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं