ब्रेकिंग न्यूज

सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने पर आज सीएम योगी अयोध्या हनुमानगढ़ी का दर्शन करने जाएंगे

 


लखनऊ अयोध्या में आज ओबीसी मोर्चा की दो दिवसीय कार्यसमिति की अंतिम बैठक है। इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, संगठन मंत्री सुनील बंसल व पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री हंसराज अहिर शामिल होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ओबीसी मोर्चा को जीत का मंत्र देकर बैठक का समापन करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर 2.30 पर अयोध्या पहुचेंगे। सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने पर वे हनुमानगढ़ी, राम जन्मभूमि का दर्शन कर प्रदेश में फिर से भाजपा सरकार बनाने का आशीर्वाद लेंगे।दोपहर 3.30 पर डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, ओबीसी मोर्चा कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री आज 4.30 बजे तक अयोध्या में रहेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं