ब्रेकिंग न्यूज

देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 86 करोड़ के पार


नई दिल्ली देश में सोमवार को कोरोना वैक्सीन के एक करोड़ से ज्यादा डोज लगाए गए। पिछले एक महीने में ऐसा 5वीं बार हुआ है। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। इसी के साथ देश में वैक्सीनेशन कवरेज 86 करोड़ के पार हो गया है।देश में पहली बार ठीक एक महीने पहले 27 अगस्त को एक दिन के वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1 करोड़ के पार गया था। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि  देर रात तक आखिरी रिपोर्ट आने से वैक्सीनेशन का आंकड़ा और बढ़ सकता है।भारत में पहले 10 करोड़ डोज लगने में 85 दिन लगे थे। अगले 45 दिनों में 20 करोड़ का आंकड़ा पार किया गया। 30 करोड़ डोज तक पहुंचने में 29 दिन और लगे। 30 से 40 करोड़ डोज तक पहुंचने में 24 दिन लगे। 6 अगस्त को देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 50 करोड़ के पार कर गया। इस बार 10 करोड़ डोज 20 दिन में लगाए गए। 60 करोड़ का आंकड़ा पार करने में 19 दिन, 70 करोड़ तक पहुंचने में 13 दिन लगे और 70 से 80 करोड़ पहुंचने में सबसे कम सिर्फ 11 दिन लगे।

कोई टिप्पणी नहीं