ब्रेकिंग न्यूज

कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर उनके पैत्तृव गांव के लिए रवाना


लखनऊ उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का 89 साल की उम्र में शनिवार शाम निधन हो गया। वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे। बीते 4 जुलाई को उनकी हालत फिर से बिगड़ने पर उन्हें PGI में शिफ्ट किया गया था। कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार कल यानि सोमवार 23 अगस्त को अलीगढ़ में किया जाएगा। कल सार्वजनिक अवकाश रहेगा।पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर लखनऊ एयरपोर्ट से अतरौली के लिए रवाना हो गया है। पार्थिव शरीर को सबसे पहले पैतृक गांव मढौली ले जाया जाएगा  पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह पार्थिक शरीर शाम पांच बजे अलीगढ़ पहुंच गया। पार्थिव शरीर के साथ एअर एंबुलेंस में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे।अलीगढ़ के  धनीपुर हवाई पट्टी से उनका पार्थिव शरीर को जिला स्पोट्र्स स्टेडियम लाया जा रहा है। यहां पर पंडाल के नीचे पूर्व मुख्यमंत्री का शव रखा जाएगा और आम जनता श्रद्धांजलि अर्पित करेगी।

कोई टिप्पणी नहीं